जादुई अदरक : Jadui Adrak - Magic Toons Hindi

Watch full video on Magic Toons Hindi

रेखा :- बेटा तू क्यों गाँव के बहार जाकर नौकरी कर रहा है, अरे हमारे पास अपना खेत है, हम खेती बाड़ी करते है ना, कम से कम तुझे भी सुबह सुबह कही बहार जाकर किसी की नौकरी नही करनी पड़ेगी|

अजय :- माँ आप भी कैसी बात कर रही हो, नौकरी कर रहा हु, तब जाकर तो हमारा घर चल रहा है वरना उस बंजर जमीन में तो एक घास नही उग सकती और आप खेती करने की बात कर रही हो, नौकरी ही सही है|



अजय की बात सुनकर रेखा अपने कमरे में चली जाती है, अजय नौकरी के लिए जा ही रहा होता है की तभी उसकी पत्नी अजय को टोकती है

दीपा :- अरे अरे सुनो, ये कुछ सामान की लिस्ट है, शाम को वापस आते हुए लेते आना , और हां अदरक लाना गलती से भी मत भूल जाना|

अजय [ लिस्ट देखते हुए ] :- इतनी सारी अदरक, अरे इतनी सारी अदरक किस लिए ?

दीपा :- किस लिए क्या, खाने में अदरक डालते है चाय में अदरक डालते है, तो जरूरत तो लगेगी ही ना| 

अजय :- मुझे बिलकुल भी पसंद नही है खाने में अदरक, अदरक खा खाकर अदरक जैसी ही हो जाओगी|

अजय गुस्से में वो लिस्ट लेता है और नौकरी के लिए चला जाता है, दीपा घर के काम कर रही होती है तभी रेखा अपना गला पकड़ते हुए आती है, और बोलती है|

रेखा [ भारी आवाज में ] :- बहु, मेरे लिए जरा अदरक का काढ़ा बना दे, गले में बहुत दर्द हो रहा है, और हां अदरक को पहले अच्छे से भुन लेना, फिर अच्छे से कूट के बनाना|



दीपा :- माजी अदरक तो है नही घर में, मैंने अजय को कहा है की शाम को आते हुए अदरक ले आना, वो शाम को आयेंगे तब मैं आपके लिए काढ़ा बना दूंगी|

रेखा अपने कमरे में आराम करने लग जाती है कुछ देर बाद शाम हो जाती है और अजय ऑफिस से घर आते हुए सारा सामान खरीदने लगता है, वो कई दुकानों पर जाता है लेकिन उसे अदरक कही भी नहीं मिलती और वो बिना अदरक लिए ही घर पहुच जाता है, दीपा सामान देखने लगती है, लेकिन उसमे अदरक नहीं मिलती|

दीपा :- अरे आप अदरक क्यों नही लाये, मैंने आपसे कहा था ना की शाम को आते हुए अदरक ले आना, फिर भी आप अदरक नही लाये, माजी के गले में वैसे भी इतना दर्द है उन्होंने काढ़ा बनाने को कहा था|

Watch full video on Magic Toons Hindi

अजय :- मैं कई दुकानों पर गया, लेकिन अदरक कही भी नहीं मिली, कोई नही, मैं कल सुबह ले आऊंगा, इतना क्यों सूना रही हो|

दीपा :- माजी दर्द में तड़प रही है, उनके गले में बहुत ज्यादा दर्द है, उन्हें काढ़ा पीना था|

दीपा की बात सुनकर, अजय खुद अपनी माँ के कमरे में जाता है जहाँ रेखा अपना गला पकड़े बेठी थी और काफी ख़ास रही थी|

अजय :- माँ क्या हुआ, ज्यादा दर्द है क्या आपके गले में ?

रेखा :- हां बेटा बहुत ज्यादा दर्द है, तू आ गया है अब तो बहु काढ़ा बना ही रही होगी ना|



अजय :- नही माँ, वो रास्ते में किसी भी दूकानदार के पास अदरक नहीं   थी, लेकिन आप चिंता मत करो मैं अभी जाकर कही से अदरक लेकरआता हु, तब तक आप आराम करो|

अजय अब रात में अदरक लेने के लिए बाजार जाता है, लेकिन वहां सारी दुकाने बंद हो गयी थी, अजय को कही भी अदरक नही मिलती है

अजय :- माँ का गला इतना खराब है, अब सारी दुकाने भी बंद हो गयी है, और अदरक कही मिल भी नही सकती, अब मैं क्या करू

सीन :- अजय घर वापस आने लगता है तभी अजय को एक चमकता हुआ पौधा दिखाई देता है, और वो उस उस पौधे के पास जाता है|



अजय :- अरे ये तो अदरक का पौधा है, पर अभी तो यह चमक रहा था, शायद मुझे कोई वहम हुआ होगा , खैर मुझे अदरक चाहिए थी  और अदरक का पौधा मिल गया|

अजय अदरक उखाड़ता है, और अदरक लेकर घर चला जाता है, दीपा को अदरक देते हुए वो सारी बात बताता है|

अजय :- ये लो अदरक, वैसे दीपा मैंने अदरक के पौधे को चमकते हुए देखा था|

दीपा :- क्या अदरक के पौधे को चमकते हुए देखा, रात के अँधेरे में कुछ चमक रहा होगा, आप भी ना कुछ भी सच मान लेते है,भला पौधा कैसे चमक सकता है|

दीपा अदरक लेकर रसोई में जाती है, और एक कड़ाई में अदरक को भुने के लिए डाल देती है, जैसे ही दीपा गैस जलाती है और कढाई गर्म होती है,  तभी अदरक में से आवाज आती है और वो अदरक उछलने लगता है|

अदरक [ चिल्लाते हुए ] :- आहाआ बचाओ मुझे, आग बुझाओ कोई, जल रहा हु मैं, कोई बचाओ|

सीन :-  दीपा घबरा जाती है, और वहां से भागने लगती है

अदरक :- अरे मुझे जलता हुआ छोड़कर कहा भागी जा रही हो, पहले गैस बंद करो, 

दीपा घबराते हुए गैस बंद करती है और बोलती है

दीपा [ घबराते हुए] :- ये क्या,एक अदरक भला बोल कैसे सकती है,

Watch full video on Magic Toons Hindi



अदरक :-  मै बोल सकती हूँ, क्योकि मैं एक जादुई अदरक हूँ| 

दीपा :- मुझे माजी को काढ़ा देना था, लेकिन तुमे से आवाज आई तो मैं घबरा गयी, 

अदरक :- तुम मुझसे घबराओ मत, मैं कोई नुक्सान नही पोह्चाऊंगी 

दीपा :- अब मैं माजी को क्या पिलाऊ उनके गले में बहुत ज्यादा दर्द है|

अदरक :- बस इतनी सी बात, अदरक होकर मैं तुम्हे काढ़ा ना दे पाऊ तो क्या फायेदा मेरे अदरक होने पर|

सीन :- अदरक इतना बोलते ही साइड रखे गिलास में एक चमक आएगी और उसमे अपने आप काढ़ा आ जाएगा|

अदरक :- ये लो काढ़ा, और माजी को दे दो|

दीपा, काढ़ा लेकर जाती है और अपनी सास को दे देती है, रेखा काढ़ा पीती है और उसके गले का दर्द ठीक हो जाता है|

रेखा :- अब जाकर जान में जान आई,वरना सुबह से जो दर्द था गले में, ऐसा लग रहा था की,ज्यादा दिन नही बचे है अब मेरे, तभी कहते है अदरक का इलाज सबसे बढिया इलाज होता है|

रेखा को आराम मिल जाता है और अब दीपा भी अपनी सास को ऐसे देखकर खुश हो गयी थी, दीपा अब जादुई अदरक को कुछ नही करती है, और रसोई में आकर खाना बनाते हुए अदरक से बाते करने लगती है

दीपा :- तुम तो एक जादुई अदरक हो, तुम्हारे लिए तो कोई भी काम बड़ा नहीं है

अदरक :- हा तुम ठीक कह रही हो, बताओ क्या काम करना है?

दीपा :- मेरे पति रोज गाँव से इतनी दूर काम पर जाते है, मुझे बिलकुल भी अच्छा नही लगता है, हमारी अपनी जमीन है लेकिन हम उस पर खेती नही कर सकते है, क्युकी वो जमीन बंजर हो चुकी है|

अदरक : बस इतनी से बात, 

सीन :- एक रोशिनी सी आएगी और एक पोटली आ जायेगी वहां|

अदरक :- इस पोटली में बीज है, तुम अपनी बंजर जमीन पर अगर इस बीज को उगाओगी तो तुम्हारी जमीन बंजर नही रहेगी|

दीपा बीज लेकर काफी खुश हो जाती है, सब  एक साथ बेठे कर खाना खा रहे होते है तभी दीपा बोलती है|

दीपा :- इस पोटली में बीज है, क्यों ना हम अपने खेत में ये बीज उगाये|

अजय :- माँ आपने अब दीपा के दिमाग में भी ये बात डाल ही दी ना, अरे वो बंजर जमीन हो गयी है, उस पर कुछ भी नही हो सकता है, तुम बंजर जमीन को हरा भरा नही कर सकती हो दीपा|



दीपा :- लेकिन कोशिश करने में कैसी बुराई है, मुझे विश्वास है की अगर हम इन बीजो को खेत में उगाने जाए तो जरुर उगेंगे|

रेखा :- मुझे लग रहा है बहु सही कह रही है, हमे एक बार कोशिश तो करनी ही चाहिए|

अजय :- माँ रहने दो, उस बंजर खेत को हम किसी को खेती करने के लिए भी देते है, तो वो मना कर देता है, उस बंजर खेत का कुछ नही हो सकता|

अजय अपनी बात के आगे, किसी की नही सुनता, रात में सब लोग सो जाते है, लेकिन दीपा के मन से वो बात जाती ही नही है, सबके सोने के बाद आधी रात में दीपा अपने बंजर खेत में जाती है, और खेत के एक कोने में फावड़े से जोतकर उसमे वो बीज बुने लगती है, और उसमे पानी डाल देती है|

Watch full video on Magic Toons Hindi

दीपा :- अगर अजय को उम्मीद नही है, तो इसका मतलब ये तो नही है की मैं भी उम्मीद छोड़ दू, मैं कोशिश तो कर ही सकती हु, और उस अदरक ने भी तो कहा था की ये बीज डालने से खेत हरा भरा हो जाएगा| 

दीपा वहां से चली जाती है, और जैसे ही घर पहुचती है, तो अजय उससे पूछता है?

अजय :- अरे इतनी रात को तुम कहा से आ रही हो

दीपा : कुछ नहीं, वो मुझसे रहा नही गया तो खेत में कुछ बीज बोकर आ गयी

अजय :- तुम भी पागल हो गयी हो क्या, उस बंजर खेत में भला क्या उगेगा, सो जाओ, रात बहोत हो चुकी है

सुबह जब रेखा अपनी बहू के कमरे में जाती है तो वो देखती है की दीपा कमरे में नही है, 

रेखा  :- अजय बेटा, दीपा कमरे में नही है, घर में भी देख लिया कही नही है| इतनी सुबह सुबह बहु कहाँ जा सकती है, 

अजय(कुछ सोचकर ) : मुझे पता है वो कहा गयी होगी, आप मेरे साथ चलो

सीन :- दोनों अपने घर से बाहर निकलते है, और पास में ही जहाँ उनका खेत होता है वहां उन्हें दीपा मिलती है|

दीपा :- अच्छा हुआ जो आप लोग आ गए,ये देखो हमारे खेत में छोटे छोटे पौधे उगने लगे है

अजय :- ये क्या, ये खेत तो बंजर हो चूका था हरा भरा कैसे हुआ और वो भी खेत के इस छोटे से हिस्से में ही कैसे ?

दीपा :- जादुई अदरक की वजह से|

अजय + रेखा :- जादुई अदरक ?

दीपा :- हां जादुई अदरक, मैं आप दोनों को जादुई अदरक से मिलवाती हूँ

दीपा अदरक की तरफ इशारा करके बोलती है

दीपा :- ये वही जादुई अदरक है जो आप चमकते हुए पौधे से लाये थे, इसने ही मुझे बीज दिए जिसने हमारे खेत में हरियाली लायी|

अजय :- आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपने हमारे लिए इतना कुछ किया|

अदरक :- इसमें मैंने कुछ नहीं किया, ये आपकी बहू की मेहनत का फल है, अगर आपलोग मेहनत करके पूरे खेत में इन बीजो को डालोगे, तो आपका खेत फिर से हरा भरा हो जायेगा|  



रेखा :- मुझे तो उम्मीद ही नही थी की उस खेत में अब कुछ हो भी पायेगा, लेकिन आपका बहुत धन्यवाद|

अदरक :- अच्छा अब मैं चलती हूँ

सीन :- तभी एक रोशिनी होती है और वो अदरक गायब हो जाएगा|

दीपा :- मैंने कुछ बीज ही इस्तेमाल किये थे, पोटली मे अभी भी काफी बीज है|

अजय :- अब हम खेत में खूब मेहनत करेंगे और पुरे खेत में हरियाली लायेंगे|

अजय और दीपा मेहनत करके पूरे खेत में बीज बो देते है, कुछ दिनों बाद ही उनकी मेहनत रंग लाती है और बंजर खेत फिर से हरा भरा हो जाता है|

Watch full video on Magic Toons Hindi 

Craving a good ol' Hindi kahani to spice up your day? Dive into thrilling adventure stories where brave souls conquer mystical lands and face everyday struggles. Explore the sweet-and-spicy world of saas-bahu bonds, where laughter mingles with challenges and families learn to grow together. Each hindi moral story sparkles with wisdom, like hidden gems guiding you through life's twists and turns. So, grab a chai, settle in, and let the magic of Hindi kahaniyan whisk you away!

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post